दो अगस्त से जूनियर डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल… करेंगे ... - CG Sandesh

दो अगस्त से जूनियर डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल… करेंगे स्टायपेंड बढ़ाने की मांग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के हड़ताल पर जानें का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब 2 अगस्त से सरकारी मेडिलक कालेज के जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जानें वाले है। जूनियर डॉक्टर्स स्टायपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एक अगस्त को ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। वहीं दो अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।


इसमें बांडेड सीनियर रेसीडेंट व इंटर्न छात्र भी शामिल होंगे। जूनियर डाक्टर समेत हड़ताल करने वाले छात्रों की संख्या 2000 से अधिक है। जूनियर डाक्टर गुरुवार से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश की सभी नर्सें 11 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेंगी। 21 अगस्त से वे बेमुद्दत हड़ताल पर जाएंगी। जूनियर डॉक्टर्स के अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें