हाथियों का उत्पात : हाथी के हमले से एक महिला की मौत…पति और ब... - CG Sandesh

हाथियों का उत्पात : हाथी के हमले से एक महिला की मौत…पति और बच्चों ने भागकर बचाई जान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला के पति और दो बच्चों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मृतका का नाम ठुंनकी बाई बताया जा रहा है।

बादलखोल अभ्यारण्य के पास हाथी ने महिला पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा वन परिक्षेत्र अमला मौके पर पहुंचा। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। यह घटना कुटमा गांव की है। वहीं कुटमा क्षेत्र में हाथी विचरण कर धान और मक्का फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ठुंनकी बाई बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुटमा गांव की रहने वाली है। परिवार के साथ वह अपनी बेटी के ससुराल से लौट रही थी। इस दौरान कुटमा सलखाडांड़ के पास हाथी के कुचलने से महिला की मौत हो गई। वहीं पति अपनी बेटी के दो बच्चों के साथ भागकर जान बचाई।

फसलों को पहुंचा रहे नुकसान


बताया जा रहा है कि, यहां बादलखोल अभ्यारण्य में विचरण कर रहे हाथियों के तीन अलग-अलग दल आये दिन समीप के रिहायशी इलाकों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ हाथी घरों को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखा अनाज चट कर जा रहे हैं। बादलखोल अभ्यारण्य का मुख्यालय अम्बिकापुर होने के कारण स्थानीय अमला ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मदद करने नहीं पहुंचता है। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग के कर्मचारियों के नजर नहीं रखने से यहां 6 गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें