बाग़बाहरा : एसडीएम कार्यालय में किया गया ईवीएम का प्रदर्शन - CG Sandesh

बाग़बाहरा : एसडीएम कार्यालय में किया गया ईवीएम का प्रदर्शन

ज़िले में चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बागबाहरा मतदाताओं व नागरिकों के लिए ईवीएम का प्रदर्शन कर उन्हें मतदान की जानकारी दी जा रही है। ईवीएम के प्रदर्शन में डमी मतदान भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण की अर्हता तिथि एवं पुनरीक्षण अवधि में नाम जुड़वाने, विलोपन करने एवं संसोधन करवाने फॉर्म 6, 7, 8, की जानकारी दी जा रही है। प्रकोष्ठ का एसडीएम बाग़बाहरा सृष्टि चंद्राकर एवं कोमाखान तहसीलदार ममता ठाकुर द्वारा निरीक्षण कर प्रदर्शन हेतु वोट कास्ट किया गया।

शासकीय खेमराज लक्ष्मीचद कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय स्वीप नोडल प्रभारी गजानन द्वारा वहां के छात्र-छात्राओं एवं ईएलसी क्लब के सदस्यों के सामने प्रदर्शन कराया गया। जिसमें ऐसे छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। जिन्होंने पहली ईवीएम मशीन का बोर्ड कास्ट किया था। साथ ही उनको ईवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाएगा। महाविद्यालय के ईएलसी क्लब के सदस्य प्रियतम देवांगन, हर्ष सोनवानी, दिशा मांझी, करण सिंह, नितेश कुमाटे, गीतांजली चंद्राकर, घनिता पटेल ने सभी विद्यार्थियों से सम्पर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य 2 अगस्त से शुरू हो गया है जो 31 अगस्त तक चलेगा। ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। बी.ए . प्रथम वर्ष में अध्ययनरत दिव्यांग (नेत्रहीन) विद्यार्थी मोहन तिवारी का नाम वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से जोड़ा गया। महाविद्यालय के परिचय बीरेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी से कहा कि नाम जोड़ने हेतु महाविद्यालय में एक काउंटर बनाया गया है। पात्र विद्यार्थी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है।


अन्य सम्बंधित खबरें