पिथौरा : पिरदा के दिव्यांग शिविर में 45 दिव्यांगों का किया गया पंजीयन
महासमुंद : दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण/नवीनीकरण शिविर का आयोजन आज विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम पंचायत पिरदा में प्रातः 10ः00 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंजीयन 45, प्रमाणीकरण 09, नवीनीकरण 14, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 04, यूडीआईडी 26, प्रकरण तैयार किया गया।
आगामी शिविर विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम पंचायत भगतदेवरी में 7 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं संगीता सिंह, उप संचालक समाज कल्याण तथा जनपद सीईओ सनत महादेवा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत पिथौरा के समाज शिक्षा संगठक दिनेश कुमार दीक्षित एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।