कोमाखान : फार्म हाउस के गेट में प्रवाहित हो रहा था करंट, चपेट में आने से मौत
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार में स्थित जयभवानी फार्म हाउस के गेट के पास बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जय भवानी कृषि फार्म की मालकिन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अगस्त को ग्राम खुर्सीपार में विशाल नगर ग्रीन वैली कालोनी निवासी प्रीति बाला साव जय भवानी कृषि फार्म की मालकिन है. कृषि फार्म की देख रेख हेतु गिरधारी पांड़े को रखे थे.
कृषि फार्म के आगे आने-जाने के लिये एवं कृषि फार्म को सुरक्षित रखने के लिये घेरा का निर्माण एवं लोहे के गेट का निर्माण किया गया था तथा रोशनी के लिये बिजली का वायर बिना सुरक्षा एवं लापरवाही से खींचकर बल्ब जलाया जाता था. अत्यधिक बारिश होने के कारण बिजली का करंट लोहे के गेट में प्रवाहित हो रहा था. इसी करंट की चपेट में आने से गिरधारी की मौत हो गयी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जयभवानी कृषि फार्म की संचालिका प्रीति बाला साव के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.