CG : भारी बारिश के कारण भरभराकर गिरी दीवार…10 साल की बच्ची क... - CG Sandesh

CG : भारी बारिश के कारण भरभराकर गिरी दीवार…10 साल की बच्ची की दबकर मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नवागांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से गांव पुलवारीपारा (रामगढ़) की रहने वाली वर्षिका कंवर नवागांव में नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वो चौथी क्लास में पढ़ती थी। गुरुवार को गांव में तेज बारिश हो रही थी। बच्ची घर के अंदर खेल रही थी, तभी भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसके नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई।

लोगों ने घटना की सूचना पेंड्रा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। बच्ची के शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें