कांग्रेस कमेटी की कल PCC चीफ दीपक बैज लेंगे बैठक...देखें शेड... - CG Sandesh

कांग्रेस कमेटी की कल PCC चीफ दीपक बैज लेंगे बैठक...देखें शेड्यूल

रायपुर: पिछले महीने बनाए गए PCC चीफ दीपक बैज कल रायपुर दौरे पर रहेंगे। बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा शुक्रवार रात को 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंच जाएगें।

इसके बाद रात्रि 8 बजे शासकीय आवास, ऑफिसर्स कॉलोनी, देवेन्द्र नगर रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.20 बजे शासकीय आवास, देवेन्द्र नगर रायपुर पहुंचेंगे।


देखें शेड्यूल

बता दें कल यानि शनिवार को वो जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 से 1 बजे तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर का बैठक लेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग, किसान कांग्रेस के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रायपुर के पदाधिकारियों के संयुक्त बैठक लेंगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें