भारत और वेस्टइंडीज के दोनों कप्तानों पर लगा भारी जुर्माना…इस... - CG Sandesh

भारत और वेस्टइंडीज के दोनों कप्तानों पर लगा भारी जुर्माना…इस कारण देने होंगे इतने रुपए

 INDVSWI : भारत और वेस्टइंडीज के बी टी20 सीरीज का पहला मैच भले ही वेस्टइंडीज ने जीत लिया हो लेकिन भारत के साथ साथ वेस्टइंडीज को भी भारी नुकसान हुआ है। भारत को हार झेलने के साथ ही जुर्माना भी झेलना पड़ा वहीं वेस्टइंडीज को जीत के बाद भी जुर्माना भरना पड़ेगा।

भारत और वेस्टइंडीज पर 3 अगस्त को त्रिनिदाद में पहले टी20 में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। भारत पर ओवर रेट कम होने के कारण मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया है। वहीं, वेस्टइंडीज पर न्यूनतम ओवर रेट से 2 ओवर कम होने पर 10 फीसदी का जुर्माना लगा है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने दोनों टीम के कप्तानों को एक और दो ओवर कम होने के कारण यह जुर्माना लगाया हैं। खबरों की माने तो हर एक ओवर पर 5 फीसदी का जुर्माना लगेगा। यह 50 फीसदी तक लागू है। दोनों टीमों के कप्तान हार्दिक पंड्या और रोवमन पॉवेल को स्लो ओवर के लिए दोषी माना गया और उन्होंने भी इस जुर्माने को स्वीकार किया।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें