बागबाहरा : चरित्र शंका पर पत्नी से की मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : चरित्र शंका पर पत्नी से की मारपीट

बागबाहरा थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चरित्र शंका करते हुए मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. ग्राम खुड़मुड़ी निवासी टिकेश्वरी साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की उसका विवाह 25 मार्च 2018 को बलेश्वर साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था.

31 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे टिकेश्वरी अपने पति के साथ खेत से घर वापस आई तो उसका पति टिकेश्वरी को चरित्र शंका कर गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दी.
मारपीट से टिकेश्वरी को चोटे आई है. आदित्य अस्पताल बागबाहरा में उसका उपचार चल रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बलेश्वर साहू के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें