अटल विश्व विद्यालय के कुलपति ने कर्नाटक के राज्यपाल से की सौ... - CG Sandesh

अटल विश्व विद्यालय के कुलपति ने कर्नाटक के राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

अटल विश्व विद्यालय के कुलपति ने कर्नाटक के राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर ।अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी ने अपने बैंगलोर प्रवास के दौरान कर्नाटक राज्य के महामहिम राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत से सौजन्य मुलाकात किया। इस मुलाकात में माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक कियान्वयन पर विस्तार से चर्चा किया।

 


उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले नवाचार और अकादमिक उपलब्धियों पर भी चर्चा करते हुए स्थानीय लोक संस्कृति के संरक्षण, शोध पीठ की स्थापना और कार्यक्रमों की जानकारी दी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें