छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया के मौजूदगी में 21... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया के मौजूदगी में 210 लोग आप में हुए शामिल

फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के किसान नेता तेजराम विद्रोही आज अपने 210 समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया के समक्ष किसान नेता तेजराम विद्रोही और उनके समर्थकों ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया।

बता दें तेजराम विद्रोही पिछले एक दशक से भी ज्यादा वक्त से किसानों के मुद्दों को लेकर उनके हितों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे है, दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान भी तेजराम विद्रोही ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई थी।

 वहीं पंजाब से पहुंचे छत्तीसगढ़ आप के सह प्रभारी और विधायक हरदीप सिंग मुंडिया ने आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों में पूरे दमखम के साथ चुनाव लडने और दिल्ली, पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की बात कही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें