JOB : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली भर्ती... इतनी मिलेगी सैलर... - CG Sandesh

JOB : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली भर्ती... इतनी मिलेगी सैलरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 अगस्त 2023 ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी की डिग्री हासिल की होने चाहिए। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें