बागबाहरा में इव्हीएम एवं व्ही व्ही पैट मोबाइल वैन को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया
महासमुन्द : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा सृष्टि चंद्राकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वेन को मतदाता जागरूकता अंतर्गत ईव्हीएम एवं व्ही व्ही पैट मोबाइल वैन को मतदान केंद्रों एवं मतदान क्षेत्र के रवाना किया गया। मतदान वैन में वाहन प्रभारी, एक आरक्षक एवं इव्हीएम मशीन में मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए 2 प्रशिक्षक तैनाती रहेंगे। जो इव्हीएम में मतदान की प्रक्रिया मतदाताओं को समझायेंगे।आज मोबाइल वैन खल्लारी विधान सभा के मतदान केंद्र मोहंदी, तरपोंगी, अरंड, हाडाबंध, चुरकी, पाली, सोरम, मुडियाडीह के मतदान केन्द्रो में जाएगी।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी परिसर में मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के दौरान तहसीलदार बी एस साव, लीलाधर कँवर, नायब तहसीलदार हरीश कांत ध्रुव, स्वीप नोडल राजेश कौशिक, गजानंद बूड़ेक, मनोज चंद्राकर, महाविद्यालय बागबाहरा के इ एल सी क्लब के सदस्य के साथ अन्य छात्र छात्राएं तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे।
अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय परिसर बागबाहरा से ईव्हीएम व्ही व्ही पैट मशीन खल्लारी विधान सभा के मतदान केंद्र मोहंदी, चुरकी, हाडाबंध पाली, सोरम, झारा पंहुचा। यहां मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत चलित मोबाइल वैन के ईव्हीएम पर मतांकन किया और व्ही व्ही पैट पर अपने मतों का वेरिफिकेशन किया तथा रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये।