सरायपाली में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 12 अगस्त को, शिव... - CG Sandesh

सरायपाली में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 12 अगस्त को, शिविर में तत्काल लर्निंग लायसेंस प्रदान किया जाएगा

कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद, सरायपाली में 12 अगस्त 2023 को सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला परिवहन अधिकारी ने परिवहन निरीक्षक महासमुंद शेषनारायण ध्रुव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर टीम का गठन किया गया है। इनमें सहायक वर्ग 2 श्री संजय साहू, रामभरोसा निर्मलकर, ऑपरेटर ओमप्रकाश साहू एवं मेघुराम महोबिया शामिल है। शिविर के पश्चात हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस प्रदान किया जाएगा। टीम द्वारा शिविर आयोजन की सम्पूर्ण कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शिविर के दौरान सारथी 4.0 प्रोग्राम में आने वाले समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें