पिथौरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेलखुर्द में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 10 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला की ग्राम बरेकेलखुर्द में टीकाराम रवि अपने घर के परछी में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सूचना पर पुलिस ने उसे रेड कार्यवाही कर आरोपी टीकाराम रवि पिता ठण्डूराम रवि उम्र 38 वर्ष निवासी बरेकेलखुर्द अपने घर के परछी में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकडा.

उसके कब्जे से 02 खाली डिस्पोजल गिलास, 02 नग प्लास्टिक पाऊच जिसमें शराब के गंध आ रही है, 02 नग खाली पानी पाऊच जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी टीकाराम रवि को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें