BREAKING : भूकंप के झटके से छत्तीसगढ़ में मची अफरातफरी - CG Sandesh

BREAKING : भूकंप के झटके से छत्तीसगढ़ में मची अफरातफरी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज सुबह 9:09 मिनट पर गौरेला पेंड्रा मरवाही के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी इस घटना से किसी के हताहत होने से नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।


 रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।9 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोग्राफी के अनुसार, कोरबा में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके को महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि भूकंप काफी कम तीव्रता का था, लेकिन दीवारें हिलने लगी थी। कोरबा में तो धमाके की आवाज भी आई।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें