CG : मशरूम खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार - CG Sandesh

CG : मशरूम खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार

 बिलासपुर :  मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार हो गए हैं. जिन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है. यह मामला उसलापुर का बताया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार, उसलापुर निवासी यादव परिवार ने बीती रात मशरूम की सब्जी बनाई, परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया. करीब 2 घंटे बाद परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी. 2 सदस्यों की हालत गंभीर होने पर संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई. फिर बबली यादव, प्रदीप यादव, लीला यादव और उसके पति अविनाश यादव, आशीष यादव, राजनंदनी यादव और प्रेरणा यादव को सिम्स पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें