बागबाहरा : 21 वर्षीय युवक की चाक़ू मारकर की हत्या - CG Sandesh

बागबाहरा : 21 वर्षीय युवक की चाक़ू मारकर की हत्या

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनदादर के पुल के पास एक व्यक्ति ने खेत से काम करके घर लौट रहे 21 वर्षीय युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी. मृतक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

नन्दू खडिया ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 13 अगस्त को शाम करीब 6 बजे उसका बेटा लकेश्वर खड़िया (21) खेत से काम करके बृजलाल यादव और रामकुमार के साथ सायकल से गांव आमगांव जा रहा था. तभी सोनदादर पुलिया के पास ग्राम सोनदादर निवासी उत्तम यादव अपने मोटर सायकल के साथ पुल पर खडा था. वह लकेश्वर को रोका और बोला तू इधर आ.

लकेश्वर अपनी सायकल से उतरा ही था इतने में उत्तम उसके पास आ गया और अपने हाथ में रखे चाकू से लकेश्वर के पेट में मार दिय. लकेश्वर जोर से चिल्लाया और मुझे बोला उत्तम यादव मुझे चाकू मार दिया है, पोटा (अतड़ी) बाहर आ गया.
आरोपी ने फिर चाकू से दोबारा दाहिने हाथ की कलाई पर वार किया. जिसके बाद लकेश्वर ने उत्तम को धक्का देकर खेत की ओर भागा. उत्तम यादव अपनी मोटर सायकल को चालू करके वहां से तेज गति से अपनी गांव सोनदादर की ओर भाग गया.

लकेश्ववर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रिफर करने पर एम्बुलेंस से महासमुन्द ले जाते समय लाकेश्वर की मौत हो गयी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी उत्तम कुमार यादव के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें