पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखण्ड में समाज कल्याण विभाग द्वारा क... - CG Sandesh

पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखण्ड में समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा शिविर का आयोजन

महासमुंद : समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन, परीक्षण एवं प्रमाणीकरण/नवीनीकरण शिविर पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखण्ड में किया जाएगा। जिसमें पिथौरा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र भुरकोनी में 24 अगस्त 2023 को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला घुंचापाली में 28 अगस्त, उप स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान में 29 अगस्त, हाई स्कूल कमरौद में 4 सितंबर एवं 5 सितंबर को हाई स्कूल तेन्दुकोना में शिविर का आयोजन किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें