बागबाहरा  : बस और पिकप में भिड़त, 5 घायल - CG Sandesh

बागबाहरा : बस और पिकप में भिड़त, 5 घायल

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम भीखापाली में एक पिकप को बस चालक ने ठोकर मार दी, पिकप में कुछ मजदुर सवार होकर धान रोपा लगाने के लिये शिकारीपाली खेत जा रहे थे, इसी दौरान इनके साथ यह हादसा हो गया.

पिकप वाहन के चालक कुबेर साहू ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को करीब 7:50 बजे वह पिकप बोलेरो वाहन क्रमांक CG06GN 1089 में ग्राम भीखापाली से मजदूर को धान रोपा लगाने के लिये शिकारीपाली खेत ले जा रहा था. तभी काली माता मंदिर के पास सामने बुंदेली की ओर से आ रही बस क्रमांक CG07AD 1800 का चालक दिलेश ठाकुर बस को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर पिकप वाहन क्रमांक CG06GN 1089 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिकप वाहन में सवार फुलेश्वरी दीवान, सेवती यादव,  वेदबाई यादव,  हेमेश्वरी यादव एवं लोरिका यादव को चोटें आई. जिसे डायल 112 वाहन में CHC  बागबाहरा ले कर गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन बस क्रमांक CG07AD 1800 के चालक दिलेश ठाकुर पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें