सांकरा : सांकरा और चारभांठा से 38 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सांकरा : सांकरा और चारभांठा से 38 लीटर महुआ शराब जप्त.

सांकरा पुलिस ने 14 अगस्त को सांकरा और ग्राम चारभांठा से अवैध शराब जप्त किया है. दोनों ही मामलों में आरोपियों से कुल 38 लीटर महुआ शराब मिलने पर आरोपियों को अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने 14 अगस्त को रात करीब 8:20 बजे सांकरा के चुड़ामणी विश्वकर्मा पिता ब्रम्हा विश्वकर्मा उम्र 55 साल से उसके घर के बाड़ी में शराब बिक्री करने वास्ते रखे कुल 18 लीटर महुआ शराब कीमती 3600 रू. को जप्त किया है, तथा ग्राम चारभांठा में रात करीब 8:30 बजे आरोपी देवानंद बरिहा‍ पिता निरंजन बरिहा उम्र 22 साल को उसके घर के आँगन में बिक्री करने वास्ते 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रू. को रखे मिलने पर जप्त करते हुए कार्यवाही में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें