पटेवा : देशी प्लेन शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

पटेवा : देशी प्लेन शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस ने 14 अगस्त को दोपहर करीब 1:15 बजे झलप सरेकेल मार्ग पर एक व्यक्ति को करीब 8.6 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा है. जिससे परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल व प्लेन शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) की कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि झलप सरेकेल मार्ग में तालाब के पास आरोपी प्रवीण बंजारे पिता ओमप्रकाश उम्र 23 साल निवासी कसहीबाहरा,  अवैध रूप से घटनास्थल बिक्री करने वास्ते 8640 एम.एल देशी प्लेन शराब कीमती 3840 रू. को मोटरसायकल  क्र. CG-06-GX-5766 कीमती 70000 रू. मे ले जाते समय पकड़ा गया जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें