CG : हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को पीटा...हाथ टूटा तो थाने ... - CG Sandesh

CG : हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को पीटा...हाथ टूटा तो थाने में हुई शिकायत...

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक महिला हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को जमकर पीट दिया। हेडमास्टर ने बुजुर्ग महिला को इतना पीटा की उसका हाथ टूट गया। दोनों के बीच प्रमाण पत्र की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार शनिवार को रुकमणी यादव(70) ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गई थी। उसकी पोती तारणी यादव इसी स्कूल में पढ़ती है। वहां रूकमणी को आय प्रमाण पत्र के बारे में बात करना था। बताया जा रहा है कि वह जब स्कूल पहुंची। वहां उसका प्रमाण पत्र को लेकर प्रधान पाठक लोकेश्वरी वर्मा से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हेड मास्टर ने महिला को पीट दिया। बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। जिसके बाद उसने हेड मास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें