सांकरा : शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई
सांकरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. 15 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला की ग्राम बिजेमाल में अपने घर के सामने एक व्यक्ति आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सूचना के बाद पुलिस ने गाँव पहुँच कर रेड की कार्यवाही की. शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये. शराब पिलाने वाला शिवप्रसाद जगत पकडा गया. उसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध है, 06 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध है, 04 नग पानी पाऊच खाली झिल्ली को पेश करने पर जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें