CG : आफत की बारिश: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो क... - CG Sandesh

CG : आफत की बारिश: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत...

बिलासपुर।जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 45 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

 


जानकारी अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, मृतक ग्राम खुडूभाठा निवासी (45) पिता भागवत तिवारी और गौरीशंकर केवंट (45) लाला केवंट को लेकर खेत में काम करने गया था। दोपहर को बारिश के साथ गरज चमक हुई और दोनों बारिश से बचने पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।वहीँ आस-पास के खेतों में कम कर रहे अन्य लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरे देखा तब उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें