आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 9 बाइक जलकर खाक - CG Sandesh

आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 9 बाइक जलकर खाक

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक आटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे 9 बाइक जलकर खाक हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह घटना कसडोल नगर के गायत्री चौक स्थित लखेश्वर आटो पार्ट्स की है।


मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल नगर के गायत्री चौक स्थित लखेश्वर आटो पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना में 9 बाइक जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि, शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। फिलहाल कसडोल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें