CG  :  केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे, राजीव भवन में पॉलिटिकल ... - CG Sandesh

CG : केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे, राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक जारी...

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन रायपुर पहुंचे। दोनों नेता राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक कर रहे हैं। उसके बाद दोपहर को लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे।


 बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ और चुनाव के बनाए गए पर्यवेक्षकों के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें