पिथौरा : दो भाइयों ने शराब के नशे में की मारपीट
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुटगुना के स्कूल के पास दो भाइयों ने शराब के नशे में मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अगस्त को ग्राम फुटगुना निवासी हरिराम पिता रामजीत यादव अपने निजी काम से पिथौरा गया था.
वापस लौटते वक्त उसके गाँव के लीलाधर बरिहा और गंगाधर बरिहा गांव के स्कूल के पास खड़े थे. दोनों हरिराम को देख कर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे.
आरोप है की शराब के नशे में धुत होकर हरिराम को दोनों भाई ने हाथ मुक्का लात से मारपीट की. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी लीलाधर बरिहा व गंगाधर बरिहा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें