पटेवा : NH-53 रोड़ पर बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगल के पास NH-53 रोड़ पर हुई हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून को बंसती ध्रुव अपने पति राजेश ध्रवु व बेटी कल्पना ध्रुव के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LD 7510 में बैठकर कृषि कार्य हेतु ग्राम फरफौद जा रही थी, साथ ही पीछे में मृतिका के जेठ जानसिंग ध्रुव भी अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GM 3914 से कृषि कार्य हेतु ग्राम फरफौद जा रहा था.
सुबह करीबन 9 बजे NH-53 ग्राम गोंगल तिराहा के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से जानसिंग ध्रुव अपने मोटर सायकल को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया. टक्कर से बसंती ध्रुव गिर गयी, उसके सिर में गंभीर चोटे आई व राजेश ध्रुव, कल्पना ध्रुव को कोई चोंट नहीं आया था. बसंती ध्रुव को ईलाज हेतु सोहम अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये थे, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जानसिंग ध्रुव के खिलाफ भादवि की धारा 304-ए के तहत अपराध कायम किया है.