स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी.... - CG Sandesh

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी...आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। एसबीआई और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से तीन लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा का है। नवागढ़ टीआई तुलसिंह पट्टावी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोरा के पुनीराम कश्यप 55 साल ने खुद का राजनीतिक एप्रोच बताकर ग्राम खिसोरा निवासी संतोष कश्यप के दो बेटों मनबोध कश्यप व गजानंद कश्यप को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चपरासी और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर करीब नौ साल पहले 2014 में 3 लाख रुपए लिया था। 

उस पर आरोप है कि उसने नौकरी नहीं लगवाई और न ही पैसे ही वापस किए। नौ साल बाद संतोष कश्यप ने पुनीराम कश्यप के खिलाफ फर्जीवाड़ा की शिकायत की थी। पुलिस ने पुनीराम के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें