वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू...इस दिन से ... - CG Sandesh

वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू...इस दिन से मिलेंगे भारत के मैचों के टिकट

 भारत में इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोाजन होने जा रहा है और इसकी शुरूआत 5 अक्टूबर से होगी। मेजबानी भी भारत ही करेगा। ऐसे में अगर आप भी वर्ल्ड कप के मैच देखना चाहते है तो आपको देर नहीं करनी चाहिए और अपने टिकट बुक करवा लेने चाहिए। ऐसा इसलिए की टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।


हालांकि अभी आपको भारत के मैचों की टिकट नहीं मिलेगी। इसके लिए 30 अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टिकट 3 सितंबर से मिलेंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर से मिलेंगे।

बता दें की टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी। साथ ही फाइनल 19 नवंबर को होगा और वो भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें