महासमुंद  : कलेक्टर जन चौपाल में मिले 69 आवेदन - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर जन चौपाल में मिले 69 आवेदन

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 69 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

आज जन चौपाल में पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम लाखागढ़ के रविन्द्र साहू ने खसरा/रकबा को अपने नाम पर रिकॉर्ड दुरूस्त करने आवेदन दिया। ग्राम डुमरपाली के सुदर्शन सिंह ध्रुव ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन किए। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम खम्हरिया के जगन्नाथ पटेल एवं ग्राम सिंघरूपाली के ग्रामवासी ने वन अधिकार पट्टा दिलाने आवेदन दिए। इसी तरह ग्राम झारा की ज्योति भट्ट ने अंशकालीन सफाईकर्मी की नियुक्ति के लिए, ग्राम पाली के सहायक ग्रेड -3 श्री विजय शंकर प्रजापति ने एच टाईप आवास गृह आबंटित कराने एवं जिला ओलम्पिक संघ द्वारा मिनी स्टेडियम महासमुंद में खिलाड़ियों के समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। जनचौपाल में डिप्टी कलेक्टर  मिषा कोशले,  मनोज खांडे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें