सांकरा : सड़क हादसे में युवक घायल, पिकअप चालक ने मारपीट का लगाया आरोप, काउंटर मामला दर्ज
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगतदेवरी तिलंजनपुर रोड स्कूल के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया व उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद घायल युवक के पिता ने पिकअप चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. वहीं पिकअप चालक ने फोन करके बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम भगतदेवरी निवासी मुकेश कानूनगो ने अपनी शिकायत में बताया है की 30 अगस्त को उसके दोनों लड़के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 5651 से राखी एवं मिठाई खरिदने के लिए निकले थे. मोटर सायकल को मुकेश का बड़ा लड़का शुभम कानूनगो चला रहा था और छोटा लड़का अभिषेक कानूनगो पीछे बैठा था.ग्राम भगतदेवरी तिलंजनपुर रोड स्कूल के सामने पहुंचे थे तभी वाहन पीकप क्रमांक CG 04 PC 7883 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोड़ते हुए मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 5651 को टक्कर मार दिया, जिससे अभिषेक कानूनगो जो मोटर सायकल के पीछे में बैठा था. उसके दायां पैर घुटना के पास चोट लगा है एवं मोटर सायकल का पीछे हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है.
वहीं ग्राम मोहगांव निवासी लक्ष्मण बारीक ने अपनी शिकायत में बताया है की वह 30 अगस्त को सुबह करीबन 10 बजे वह पीकअप वाहन लेकर महराज के घर जा रहा था. उसी समय पीछे से दो नाबालिक बालक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 5651 से आकर पीकप वाहन के सामने गिर जाने से लक्ष्मण अपने वाहन को खड़ी कर अपने बच्चों को छोडने के लिए घर चला गया. उसके बाद मुकेश कानूनगो ने लक्ष्मण को फोन कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर भगतदेवरी आने को कहा जब लक्ष्मण अपने भोई के साथ भगतदेवरी गया तो लक्ष्मण को मुकेश कानूनगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, पैर से मारपीट किया.
दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मुकेश कानूनगो के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC तथा लक्ष्मण बारिक 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.