पटेवा : चचेरे भाई ने बहन के साथ डंडे से की मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : चचेरे भाई ने बहन के साथ डंडे से की मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपारा खम्हारमुड़ा में चचेरे भाई ने बहन की डंडे से पिटाई कर दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

29 अगस्त को रात करीब 9 बजे ग्राम बेलपारा खम्हारमुड़ा निवासी रुपाली यादव के पिता छगन लाल यादव के साथ रुपाली का चचेरा भाई लोकेश कुमार यादव उनके बुआ लोगों को तीजा लाने की बात पर वाद-विवाद कर रहा था.

रुपाली ने वाद-विवाद क्यों कर रहे हो कहा तो लोकेश यादव ने रुपाली को गाली गलौज करते हुए सिर एवं पैर पर डण्डे से मारते हुए तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए डण्डे से मारपीट किया, जिससे रुपाली के सिर एवं पैर में चोट आयी है. घटना को राकेश यादव, हिरेन्द्र यादव ने देखा और बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लोकेश यादव के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें