CG : एक की हुई मौत, तीन घायल..तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार ... - CG Sandesh

CG : एक की हुई मौत, तीन घायल..तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को मारी ठोकर

पेंड्रा।जिले में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां शनिवार रात पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र व अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनको इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है

 


वहीं, जानकारी के अनुसार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं और ये मध्यप्रदेश के अनूपपुर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने इनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पेंड्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पेंड्रा थानाक्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें