बागबाहरा : किराना दुकान के शटर का ताला तोड़कर 3 लाख 50 हजार रुपये की चोरी
बागबाहरा थाने में किराना दूकान से 3 लाख 40 हजार की चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी है. अरविंद कुमार साहू पिता नारायण लाल साहू उम्र 49 वर्ष का नारायण ट्रेडर्स नामक किराना दूकान है. 2 सितम्बर को अरविंद दूकान बंद करके घर चले गए. अगले दिन सुबह दूकान खोलने पहुंचे तो उनके दुकान का शटर खुला हुआ था.
कोई अज्ञात चोर उनके दूकान के शटर के ताला को तोड़कर गल्ला में रखे नगदी रकम 3 लाख 50 हजार को चोरी कर लिया है. अरविन्द ने चोरी की शिकायत थाने दर्ज करायी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें