पिथौरा : खेत देखने गए किसान की भालूओं के हमले से मौत.
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका से लगे पहाड़ी जंगल में भालूओं ने दो व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि ये दोनों व्यक्ति जंगल से लगे अपने खेत को देखने गए थे इसी दौरंन इनपर भालूओं ने हमला कर दिया. जिसमे बाद उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया.
इस हमले से राज कुमार भोई उम्र 43 वर्ष निवासी टेका की मौत हो गई एवं बैसाखू बरिहा उम्र 42 वर्ष निवासी टेका के गंभीर रुप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर किया गया.
घटना के बाद वन विभाग ने घायल को 1000 रुपये व मृतक के परिजन को 25 हजार के आर्थिक मदद दी जाने की बात कही है. पूरा मामला पिथौरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है.अन्य सम्बंधित खबरें