इस दिन छत्तीसगढ़ आएँगे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... - CG Sandesh

इस दिन छत्तीसगढ़ आएँगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। राजनीतिक दल के बड़ें नेताओं का आना जाना भी लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। जानकारी मिली है कि पीएम मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ के कोडतराई में आएंगे।

रायपुर के बाद रायगढ़ में होने वाली पीएम मोदी की आमसभा से पहले वो secl, रेलवे, ntpc, के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है की पीएम मोदी 14 सितंबर को दोपहर लगभग 3.30 बजे आयेंगे और आधारशिला रखने के बाद आम सभा को संबोधित कर शाम 4.45 को रवाना होंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें