कोमाखान : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
कोमाखान थाना अंतर्गत बुन्देली चौकी क्षेत्र के ग्राम झिटकी निवासी उमाराम साहू पिता सालिक राम साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 सितम्बर को पटवारी द्वारा बोर की जांच हेतु खेत बुलाया गया था. जांच चल रहा था तथा चेतन साहू वहां गया और वाद विवाद कर जांच में दखल देने लगा और उमाराम साहू को जबरदस्ती पकड़कर मारने लगा तभी वहां उपस्थित अन्य लोगों ने बीच बचाव किया. उसके बाद चेतन साहू ने अपने भाई गोविंद साहू को बुला लिया, गोविंद साहू ने लाठी लेकर उमाराम साहू और उसके भैया थानेश्वर साहू, भतीजा डार्विन साहू और पिता जी पर वार करने लगा. उमाराम और थानेश्वर साहू को काफी चोंट आई है.
आगे शिकायत में उमाराम ने बताया है की गोविन्द साहू ने उमाराम पर एक बार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर चुका है, जिसका रिपोर्ट थाने में दर्ज है. चेतन साहू ने उमाराम के खेत में जबरदस्ती धान बो दिया है और मारपीट करने की धमकी दिया था और चेतन साहू के बेटे द्वारा भी मारने की धमकी और लड़ाई झगड़े करने की शिकायत थाने में दो बार किया जा चुका है.
गोविन्द साहू ने जान से मार दूंगा कहकर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और चेतन साहू ने पास में रखे लकड़ी को लेकर उमाराम को पीटने लगे जब बचाव करते हुये घर आने लगे तो चेतन साहू की पत्नी ने भी उसके घर के पास गाली गलौच करने लगी.
वहीं चेतन राम साहू पिता दयाराम साहू निवासी ग्राम झिटकी ने अपनी शिकायत में बताया है की पटवारी द्वारा शैलेन्द्री साहू एवं चेतन राम साहू के बोर मौका जांच के लिये मौका में उपस्थित रहने के लिये चेतन राम साहू के पास पटवारी ने मोबाईल से कॉल किया तत्पश्चात चेतन राम साहू ने गोविंद साहू पिता दयाराम साहू के पास मोबाईल से उन्हे भी मौका में उपस्थित होने के लिये कॉल किया. चेतन साहू पहले मौका स्थल पर पहुंचा, जहां पटवारी भी मौजूद था. मौका जांच के बाद पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया जा रहा था.
इसी दौरान उमाराम साहू पिता साकिल राम साहू, सालिक राम साहू पिता जगत राम साहू एवं थानेश्वर साहू पिता साकिल राम साहू द्वारा पटवारी के लेख पर आपत्ति जताया गया, जिस पर चेतन राम साहू द्वारा कहा गया कि तुम लोग क्यों आपत्ति कर रहे हो पटवारी साहब जो देखा है उसे लिख रहा है. इतने में उमाराम साहू ने चेतन राम साहू को गाली गलौज करते हुये चप्पल से मार दिया. तत्पश्चात पटवारी के साथ चेतन राम साहू खेत से रोड तक आए उसी समय गोविंद राम साहू एवं जनक राम ठाकुर ग्राम छिबर्रा निवासी भी मौका स्थल में जाने के लिये रोड से खेत तरफ (मौका स्थल तरफ) जाने वाले थे । चेतन राम साहू द्वारा अपने भाई गोविंद राम साहू एवं जनक ठाकुर को मौका जांच पटवारी ने कर लिया चलो घर चलेंगे कहा गया फिर चेतन राम गोविंद राम एवं जनक ठाकुर तीनो मोटर सायकल से घर आ रहे थे.
तीनों के आगे आगे सालिक राम साहू, थानेश्वर साहू एवं उमा राम साहू मोटर सायकल से घर जाने के लिये निकले बीच रास्ते में सालिक राम साहू, थानेश्वर साहू एवं उमाराम साहू द्वारा चेतन राम साहू, गोविन्द राम साहू को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी से मुक्के से मारपीट किया गया. उमाराम साहू ने चेतन राम साहू एवं गोविंद राम साहू के मोबाईल को उनके जेब से निकाल कर जमीन पर पटके तथा तीनों बाप बेटे चेतन चेतन राम साहू एवं गोविंद राम साहू से मारपीट किए गोविंद राम साहू के आंख को उन लोग नोचने का प्रयास किये जिनसे उनके दाएं आंख पर चोट लगा है. चेतन राम साहू के नाक को नोचने का प्रयास किये जिससे उनके नाक पर चोंट आया है. वे लाठी से भी मारे हैं.
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.