पिथौरा : घर के सामने रखे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने 6 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुखबीर की सूचना पर टिकरापारा लाखागढ पहुंची, जहाँ आरोपी घनश्याम साहू पिता शिल्लू साहू उम्र 32 वर्ष के घर के सामने एक हरे रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में भरा 05 लीटर महुआ शराब एवं 01 लीटर वाली पानी बाटल में भरा 01 लीटर महुआ शराब जुमला 06 लीटर महुआ शराब मिला, जिसे पुलिस ने जप्त किया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें