CG : शिक्षिका के साथ दो लोगों ने किया बलात्कार - CG Sandesh

CG : शिक्षिका के साथ दो लोगों ने किया बलात्कार

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी शिक्षिका को दनगरी वाटर फॉल घुमाने के नाम पर ले गए और गैंगरेप किया। युवकों की शिक्षिका से पहले से जान-पहचान थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना 4 सितंबर की है। पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को साथ लेकर दोनों आरोपी सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज दनगरी वॉटर फॉल घूमने गए थे। तीनों के बीच अच्छी जान-पहचान थी और फोन पर भी बातचीत होती थी, इसलिए शिक्षिका उनके साथ दोस्ती के नाते चली गई।

वॉटरफॉल घूमने के बाद दोनों युवक शिक्षिका के साथ आसपास के सुनसान क्षेत्र में घूम रहे थे। इस इलाके में पुटुस की झाड़ियां हैं, जहां साथ में अकेली शिक्षिका को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। दोनों युवकों ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपियों ने शिक्षिका को जान से माने की धमकी दी और फरार हो गए।

मामले की शिकायत लेकर पीडिता पंडरापाट पुलिस चौकी पहुंची और मामले की जानकारी दी. पंडरापाट चौकी में मामला दर्ज कर बगीचा थाने भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी सद्दाम खान और इम्तियाज के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 323 और 376 के तहत अपराध कायम किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें