कोमाखान : ट्रक चालक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

कोमाखान : ट्रक चालक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.

कोमाखान पुलिस ने एक ट्रक चालक पर लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर ठोकर मारने का मामला दर्ज किया है.  

रामकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक क्रमांक CG04NZ7661 का चालक है, जो 5 सितम्बर  को ट्रक क्रमांक CG 04 NZ 7661 को लेकर रायपुर से विशाखापट्टनम जाने के लिये गाड़ी का हेल्पर ऋषि कुमार यादव के साथ शाम 7:00 बजे निकला था.

6 सितम्बर के रात 12:30 बजे एन एच 353 रोड स्कूल के पास ग्राम टेमरी में उड़ीसा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 NJ 7917 के चालक ने अपने ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर रामकुमार की ट्रक क्रमांक CG 04 NZ 7661 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे रामकुमार के बायें हाथ के कोहनी एवं बायें पैर, सिर में चोंट लगा एवं हेल्पर ऋषि कुमार यादव के बायें पैर, सिर में चोंट लगा एवं ट्रक क्रमांक CG 04 NZ 7661 का सामने का भाग पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

एक्सीडेंट होने के बाद 108 एम्बुलेंस द्वारा रामकुमार यादव और उसके हेल्पर ऋषि कुमार यादव को शासकीय अस्पताल बागबाहरा ईलाज के लिये लेकर गये जहाँ से उन्हें रिफर करने पर रायपुर एम्स में ईलाज हेतु दोनो भर्ती हो गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG04 NJ 7917 के चालक पर अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें