पटेवा : ट्रक की ठोकर से पलटी थी ट्रेक्टर, ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र में NH 53 रोड मुंगई माता मंदिर के पास शुक्रवार को हुई हादसे के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम खैरझिटी के लोग गिरौधपूरी से मेला देखकर लौट रहे थे. 8 सितम्बर की रात करीब 12 बजे NH 53 रोड मुंगई माता मंदिर के पास पावर ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GR 3136 को पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक OD 15 X 3396 ने ठोकर मार दी. जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गयी.
हादसे में ट्रेक्टर में सवार महिला-पुरूष व बच्चो कुल 28 लोगो को चोटे आई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक क्रमांक OD 15 X 3396 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें