सांकरा : सहेलियों के साथ स्कूल से घर जाने के लिए बस का इंतजा... - CG Sandesh

सांकरा : सहेलियों के साथ स्कूल से घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही छात्रा के साथ मारपीट

सांकरा के परसवानी रोड ओवर ब्रिज के पास अपनी सहेलीयों के साथ स्कूल से घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही छात्रा के साथ एक महिला ने मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल सांकरा की छात्रा निक्की 8 सितम्बर को शाम करीब 05:30 बजे घर जाने परसवानी रोड ओवर ब्रिज के पास अपनी सहेली अमृता मगरवंशी के साथ खडी थी. श्रीमती अनुप त्रिपाठी के आंगन में लाल रंग का फुल है, निक्की ने दो तीन फुल को तोडा था, जिसे अनुप त्रिपाठी देखी थी.

9 सितम्बर को शाम करीब 05:30 बजे निक्की और उसकी सहेली स्कूल से अपने घर मेमरा जाने के लिए परसवानी रोड ओवर ब्रिज के पास बस का इंतजार कर थे. उसी समय अनुप त्रिपाठी निक्की के पास आकर कल मेरे आंगन का फूल तोड़े हो कहकर निक्की को जोर से दो-तीन तमाचा मार दी. निक्की की सहेली अंकिता दास, अमृता क्यों मार रही है बोले तो जोर-जोर से चिल्लाकर और मारूंगी कहकर हल्ला करने लगी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने श्रीमती अनुप त्रिपाठी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें