पिथौरा : शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन हेतु आवेदन... - CG Sandesh

पिथौरा : शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : छतीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की नियमों के तहत कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला महासमुंद के अंतर्गत विकासखंड पिथौरा में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के नवीन आबंटन हेतु 12 ग्राम पंचायतो के दुकानों देवलगढ़, बोइरडीह, बरनईदादर, चारभाठा, झगरेनडीह, सिरको, जाड़ामुड़ा, नवागांवखुर्द, ढोढरकसा, बोइरडीह, मेमरा एवं गिरना हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतो, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक है, वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों सहित 21 सितम्बर 2023 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन अवधि में जमा कर सकते है।


अन्य सम्बंधित खबरें