बेटे के जन्म के 5 महीने के अंदर दूसरी बार मां बनने जा रही है... - CG Sandesh

बेटे के जन्म के 5 महीने के अंदर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं यूट्यूबर की दूसरी पत्नी, पहली पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन

यूट्यूबर अरमान मलिक (YouTuber Armaan Malik) ने अपने फैंस के लिए गुड न्यूज दी है। 4 बच्चों के पिता बनने के बाद अरमान मलिक अब पांचवीं बार पिता बनने जा रहे हैं। यूट्यूबर की दूसरी वाइफ कृतिका ने अपने बेटे के जन्म के पांच माह बाद ही दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है।


व्लॉग में कृतिका अपनी प्रेगनेंसी की खबर अरमान और पूरे परिवार संग शेयर करती हैं। इस खुशखबरी पर रिएक्ट करते हुए पायल ने कहा, “एक और मेहमान आने वाला है। मैं संभाल लूंगी टेंशन मत लो”। यह कहने के बाद ही पायल खुशी के मारे डांस करने लगी। जानकारी के अनुसार कृतिका अभी एक महीने की प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी अगले साल मई या जून महीने में हो सकती है।

बता दें, हाल ही में अपने बच्चों का मुस्लिम नाम रखने के लिए अरमान, पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए थे। ट्रोल्स को जवाब देते हुए कृतिका ने कहा था, “सारे नाम बहुत अच्छे होते हैं, चाहे हिंदू नाम हो चाहे मुस्लिम नाम हो चाहे सिख नाम हो चाहे क्रिश्चियन नाम हो। जो नाम पसंद आए थे हमने वो नाम रखे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें