तेंदूकोना : दो बाइक की आपस में भिडंत, 19 वर्षीय युवक की मौत - CG Sandesh

तेंदूकोना : दो बाइक की आपस में भिडंत, 19 वर्षीय युवक की मौत

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीपाली के पास दो मोटर सायकल की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कमारडेरा कलमीदादर निवासी दिनेश कमार पिता फोटकु कमार उम्र 19 साल 30 अगस्त को अपने घर से मोटर सायकल क्रमांक CG06GP 6140 TVS में अपने साथी कोमल दीवान के साथ निकला था. वापस घर आते समय मुर्गी फार्म के पास ग्राम शिकारीपाली के पास दोपहर करीब 02:30 बजे तेन्दूकोना के तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG04CX4916 प्लेटिना के चालक सालिक राम खडिया ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल CG06 GP 6140 TVS के चालक दिनेश कमार एवं पीछे बैठे कोमल दीवान मोटर सायकल सहित गिर गये.

हादसे में मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक दिनेश कमार के सिर, चेहरा एवं अंदरूनी चोटें आई तथा कोमल दीवान के सिर, होंठ, जांघ, हाथ में चोटें आई. दोनों को डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने दिनेश कमार को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG04CX4916 प्लेटिना के चालक सालिक राम खडिया के विरूध्द धारा 279, 337, 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें