तेंदुकोना : आवारा कुत्तों को चिल्ला रही थी महिला, पड़ोसी ने म... - CG Sandesh

तेंदुकोना : आवारा कुत्तों को चिल्ला रही थी महिला, पड़ोसी ने मुझे सुना रही है कहकर की पिटाई

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भरवामुडा में एक महिला आवारा कुत्तों को चिल्ला रही थी. इतने में पडोसी ने मुझे सुना रही है कहकर महिला की पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम भरवामुडा निवासी सुशीला साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की 10 सितम्बर को रात करीब 8 बजे घर का गंदा पानी लेकर घर के बाहर फेंकने गयी थी. फेंकते समय तीन आवारा कुत्ता आ गये. सुशीला बोली ‘रोगहा कुत्ता मन यहां कांव-कांव करही, दो डण्डा दे ले भागही’.

इतने में पड़ोस का रहने वाला रामनाथ साहू पिता महेश साहू उम्र करीब 33 वर्ष ने मुझे क्यों सुना रही है कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए वहां पर पडे ईंट को उठाकर सुशीला के दाहिने हाथ में मारकर चोंट पहुंचाया एवं सिर के बाल को भी खींचा और तेरे को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी. आवाज सुनकर सुशीला के घर वाले बाहर आकर बीच बचाव किये.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रामनाथ साहू के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें