CG ACCIDENT : कांग्रेस नेता की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, ... - CG Sandesh

CG ACCIDENT : कांग्रेस नेता की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, टायर फटने के बाद वैन से टकराई कार

बलौदाबाजार। भाटापारा मंडी पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतिका का नाम सोनी कृष्णा यदु था। घटना सिमगा क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, भाटापारा निवासी सोनी कृष्णा यदु परिवार के चार लोगों के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान सिमगा थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होते हुए सामने से आ रही सर्विस वैन से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल पांच लोगों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में सोनी कृष्णा यदु की मौत हो गई। पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें