कोमाखान : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत - CG Sandesh

कोमाखान : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

कोमाखान थाना क्षेत्र के गाम चोरभट्ठी निवासी महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. 12 सितम्बर को शाम करीब 5:30 बजे लक्ष्मी ध्रुव पति नरोत्तम उम्र 45 साल ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी, जिससे वह घायल हो गयी.

लक्ष्मी को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें